अगर जनता देश की अक्लमंद हो जाये
फिर कितनो के धंधे गोरख बंद हो जाये
सोने की चिड़िया भारत फिर हो जायेगा
देश की ये जनता ईमानदार चंद हो जाये
मंदिर में कहा चढ़ा दूँगा सोने का मुकुट
कुछ घोटाले से रूपये का प्रबन्ध हो जाये
चुनाव आसान जितना इस देश में बहुत
अगर गुंडे मवालियो से सम्बन्ध हो जाये
No comments:
Post a Comment